webdunia
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2019
  3. समाचार
  4. How AB stopped unstoppable Dhoni

उमेश की धुनाई से खीज गए थे कोहली, फिर एबी ने बताया कैसे रोकें कैप्टन कूल को

चेन्‍नई सुपर किंग्स
बेंगलुरु। रविवार को चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में 162 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी चेन्‍नई सुपर किंग्स ने की खराब शुरुआत रही। जब तक स्कोर 28 रन तक पहुंचा चेन्नई चार विकेट गंवा चुका था। फिर आए कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने कई बार ऐसी स्थिती में मैच निकाला है। इस बार भी वह मैच को अंतिम गेंद तक ले गए।  माही ने अंबाती रायुडू के साथ पांचवें विकेट के लिए 55 रनों की पार्टनरशिप की। इसके बाद क्रीज पर आए रवींद्र जडेजा के साथ उन्होंने छठें विकेट के लिए 25 रन बनाए।
 
इन दो साझेदारियों के दौरान आरसीबी के गेंदबाजों को माही द्वारा खूब धुनाई झेलनी पड़ी। चेन्‍नई के कप्‍तान माही और उमेश यादव का आखिरी ओवर काफी रोमांचक रहा। जीत के लिए चेन्नई को 26 रनों की दरकार थी।  
 
पहली गेंद पर माही ने उमेश को एक चौका मारा। दूसरी गेंद पर धोनी ने 111 मीटर लंबा छक्‍का जड़ा जिसके काफी चर्चे हैं। फिर तीसरी गेंद पर भी धोनी ने उमेश यादव को एक और छक्का जड़ा। जैसे जैसे धोनी बैटिंग कर रहे थे, कोहली के चेहरे से रंग उड़ रहा था। चौथी गेंद पर धोनी ने दो रन ले लिया। 2 गेंदो में अब 8 रन चाहिए थे। पांचवी गेंद  पर फिर धोनी ने छक्का मार दिया। आखिरी गेंद पर चेन्नई को सिर्फ 2 रन चाहिए थे।
 
ऐसा लग रहा था मैच हाथ से निकल जाएगा। आखिरी गेंद से पहले एबी डीविलियर्स ने उमेश से काफी देर तक बात की । ओवर की चार गेंदो को मैदान के बाहर भेजने वाले धोनी आखिरी गेंद को धीमी गति के कारण छू भी न सके और दौड़ पड़े। गेंद विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने ली और उनका निशाना स्टंप्स पर लग गया। ऐसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यह मैच 1 रन से जीत गई।
ये भी पढ़ें
गुलबदिन की कप्तानी में विश्वकप खेलेगी अफगानिस्तान की टीम

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0