Mon, 6 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. आईपीएल 2017
  4. Ashish Nehra, IPL 10

IPL 10 : आशीष नेहरा एलिमिटेनर मैच से बाहर

Ashish Nehra
बेंगलुरु। अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईपीएल 10 के एलिमिनेटर और उसके बाद के बाकी बचे मैचों में गत चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से नहीं खेल पाएंगे।
               
हैदराबाद के कोच टॉम मूडी ने मंगलवार को कहा, हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण नेहरा लीग के बाकी बचे मैचों के लिए फिट नहीं है। उन्होंने कहा कि नेहरा को छह मई को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के खिलाफ लीग मैच में चोट लग गई थी। 
               
गत चैंपियन हैदराबाद बुधवार को अपने खिताब बचाने के लिए दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले में उतरेगा।  
               
मूडी ने युवराज सिंह की फिटनेस पर कहा, युवराज का आज फिटनेस टेस्ट होगा। उन्हें अपनी फिटनेस साबित करने के लिए पूरा मौका दिया जाएगा। युवराज को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में ऊंगली में चोट लग गई थी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
IPL-10 : पुणे और मुंबई मैच का ताजा हाल...