Tue, 31 Mar 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Tal Afar

ताल अफार में आईएस के 23 आतंकवादी गिरफ्तार

Tal Afar
ताल अफार। आईएस के चंगुल से हाल ही में आजाद कराए गए ताल अफार से इराक की पुलिस ने 23 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकवादी इस्लामिक संगठन आईएस के हैं। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक निनेवेह पुलिस प्रमुख वातिक अल हमादानी ने रविवार को बताया कि आतंकवादी अल अयादियाह से भाग खड़े हुए थे।
 
अल हमादानी ने कहा कि ताल अफार में घुसे आईएस के आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन इनके पास हथियार नहीं थे और न ही ये आत्मघाती हमलावर थे।
 
इराक फौज 1 सप्ताह के सैन्य अभियान के बाद ताल अफार पर दोबारा नियंत्रण करने में सफल रही थी। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
विचित्र! सो गया तो समझो मर गया...