webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

2029 तक इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो जाएगा रोबोट

शिकागो| Last Updated: Saturday, 16 September 2017 (17:41 IST)
Widgets Magazine
शिकागो। अमेरिका के शिकागो में वैज्ञानिकों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को लेकर एक परिचर्चा में उम्मीद जताई है कि साल 2029 तक मनुष्य से भी ज्यादा हो जाएंगे जबकि इससे पहले वैज्ञानिकों ने 2040 तक मनुष्य से रोबोट के ज्यादा स्मार्ट होने का अनुमान लगाया था। 
 
परिचर्चा में एचपी इंक के शीर्ष ने यह बात कही। एचपी के मुख्य प्रौद्योगिकी  अधिकारी और एचपी लैब के प्रमुख शेन वॉल ने कहा कि एआई और मशीन लर्निंग में तेजी से विकास हो रहा है, इसे देखते हुए वैज्ञानिकों का अनुमान है कि साल 2029 तक रोबोट मनुष्यों से ज्यादा समझदार हो जाएंगे। 
 
वॉल ने यहां 'एचपी रिइंवेंट पार्टनर फोरम' में कहा कि हालांकि कई लोग ऐसा होने को लेकर डर रहे हैं, लेकिन उचित सावधानी के साथ किए गए इस बदलाव से हर किसी को फायदा होगा। चाहे वह विनिर्माण हो, स्वास्थ्य हो या फिर नवाचार हो, विकसित होने से हर किसी का फायदा होगा।
 
वॉल के मुताबिक मशीनें इतनी स्मार्ट हो चुकी हैं कि गलती का अनुमान लगा सकती हैं। इसी दिशा में 3डी प्रिटिंग में एक व्यापक क्रांति हुई है। 3डी प्रिटिंग अब जटिल उत्पादों को संभाल रही है और भविष्य में व्यापक बदलाव लाने वाली है। 
 
वॉल ने कहा कि मशीन अब अपने पुर्जे खुद बना रही है और भविष्य में यह और भी अधिक परिष्कृत हो जाएगा। इस परिपेक्ष्य में उन्होंने कहा कि पिछले 30 सालों में फोटोग्राफी में दिलचस्प बदलाव हुए हैं। 
 
पहले फोटो खींचकर लैब में जाती थी और वहां से प्रिंट बनकर आता था। उन्होंने कहा कि 'अब कहीं भी रील देखने को नहीं मिलेगी, चाहे अफ्रीका हो या भारत। इसी तरह का कुछ दुनिया भर के 12000 करोड़ डॉलर के विनिर्माण उद्योग में होने वाला है।
Read more on : रोबोट ‍बुद्धिमान वैज्ञानिक स्मार्ट परिचर्चा स्मार्ट रोबोट Intelligent Scientific Smart Debate Robot Smart Robot