मछलियों के बारे में जानेंगे रोबोट
Publish Date: Tue, 14 Nov 2017 (17:02 IST)
Updated Date: Tue, 14 Nov 2017 (17:09 IST)
इकोल। पानी में मछलियों की दुनिया कैसी होती है आखिर वह आपस में क्या और कैसे बात करती हैं? ये कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने अपनी खोज के दौरान एक ऐसे रोबोट को बनाया है जो उनके साथ ही पानी में डुबकियां लगा सकता हो और उनकी छोटी से छोटी गतिविधि की जानकारी जुटा सके।
मिली जानकारी के अनुसार स्विटजरलैंड के इकोल पॉलीटेक्निक फेडरल ने एक खोज की है। इससे जुड़े शोधकर्ता का नाम डे लौसेन है। उन्होंने एक ऐसा रोबोट बनाया है जो मछलियों के साथ तैर सकता है। यहां तक कि मछलियां आपस में कैसे बात करती हैं, यह भी सीख सकता है।
ये रोबोट मछली की तरह ही दिखता है जिसकी लंबाई 7 सेंटीमीटर है। गौर करने वाली बात यह है कि शोधकर्ताओं ने इसके अध्ययन के लिए जेब्रा मछली का चुनाव किया। इस मछली का चुनाव करने के पीछे एक खास वजह थी। ये मछलियों की सबसे स्वस्थ प्रजाति की होती हैं। इनका समूह तेजी से दिशा बदलता है और उतनी ही तेजी से इधर से उधर चला जाता है।
इस खास रोबोट को बनाने के लिए वैज्ञानिकों ने पशुओं से प्रेरणा ली है। उनका मानना है कि पशुओं के साथ रोबोट के इंटरएक्शन से शोधकर्ताओं को जीव विज्ञान और रोबोटिक्स के बारे में जानने में सहायता मिलेगी।