Fri, 3 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. rape

यह क्या कह दिया, बलात्कार एक राष्ट्रीय कर्तव्य है...

rape
काहिरा। मिस्र की राष्ट्रीय महिला अधिकार समिति ने देश के महाभियोक्ता से टीवी पर एक प्रसारित बयान की शिकायत  करने का फैसला किया है। इस बयान के बाद लोगों में रोष फैल गया है। एक विवादास्पद बयान में एक वकील ने कहा- 'फटी जींस पहनने वाली महिलाओं से बलात्कार करना एक राष्ट्रीय कर्तव्य है'। 
 
टीवी पर एक बहस के दौरान एक प्रतिभागी और पेशे से वकील ने कहा कि 'लड़कियों को अपनी इज्जत खुद रखनी  चाहिए। नैतिकता की रक्षा देश की सीमाओं की रक्षा से ज्यादा जरूरी है।' वकील नबी अल- वहाश का कहना था कि वे  यौन उत्पीड़न को निमंत्रण दे रही हैं।
 
विदित हो कि अल-वहाश अपने विवादास्पद बयानों के लिए कुख्‍यात हैं और उनके इस बयान ने देशव्यापी विवाद पैदा कर दिया है। यह बयान उसने अक्टूबर में दिया था जिसके चलते उसने देश के नारीवादियों और महिला ‍अधिकार संगठनों और कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी है। 
 
रविवार को जारी एक बयान में राष्ट्रीय महिला अधिकार समिति की प्रमुख माया मोरसी ने नबी की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि यह 'बलात्कार के लिए खुला उकसावा' है और मिस्र के संविधान का प्रत्यक्ष उल्लंघन है। महिला परिषद अल-वहाश और एक चैनल के खिलाफ शिकायत दायर कर रही है। यह जानकारी दैनिक अल वतन में प्रकाशित की गई है। 
 
ये भी पढ़ें
निर्भया की मां ने कहा- धन्यवाद राहुल, आपकी मदद से ही बना बेटा पायलट