Tue, 31 Mar 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Loo, Loo in Canada, Death from Loo

कनाडा में भीषण लू से 54 लोगों की मौत

Loo
मॉन्ट्रियल। पूर्वी कनाडा में भीषण लू के कारण पिछले सप्ताह से लेकर अब तक 54 लोगों की मौत हो गई है। शनिवार से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। वर्ष 2010 में मॉन्ट्रियल में लू से करीब 100 लोगों की मौत हो गई थी।


मेट्रोपॉलिटन स्वास्थ्य अधिकारियों ने ईमेल पर बताया कि भीषण लू से सबसे अधिक 28 लोगों की जान मॉन्ट्रियल में गई। क्यूबेक स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अन्य पीड़ित फ्रांस-कनाडा प्रांत के दक्षिण पश्चिम के हैं। गुरुवार सुबह ‘एनवायरनमेंट कनाडा’ ने तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान लगाया था लेकिन कहा था कि लू के चलते यह 45 डिग्री सेल्सियस की तरह महसूस होगा।

29 जून से तापमान लगातार 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक है, साथ ही आर्द्रता का स्तर काफी बढ़ा हुआ है, लेकिन शनिवार से इसमें गिरावट आने की उम्मीद है। वर्ष 2010 में मॉन्ट्रियल में लू से करीब 100 लोगों की मौत हो गई थी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
मुश्किल में महबूबा मुफ्ती, ट्विटर पर शिकायतों की बाढ़