webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

अमेरिका बोला, भारत-चीन में हो सीधी बात...

Last Modified Wednesday, 16 August 2017 (10:43 IST)
Widgets Magazine


वॉशिंगटन। अमेरिका ने बुधवार को कहा कि वह चाहता है कि और साथ बैठें तथा अपने मुद्दों को सुलझाने के लिए सीधी बातचीत करें। अमेरिका के ऐसा कहने से एक दिन पहले ही भारतीय सीमा प्रहरियों ने लद्दाख में प्रख्यात पांगोंग झील के किनारे भारतीय भू-भाग में चीनी सैनिकों के प्रवेश की कोशिश नाकाम कर दी।
 
यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ, जब भारत और चीन के बीच सिक्किम सेक्टर के डोकलाम इलाके में गतिरोध जारी है। इलाके में भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना को एक सड़क का निर्माण करने से रोका और उसके बाद 50 से अधिक दिनों से दोनों देशों के बीच गतिरोध जारी है।
 
के प्रवक्ता ने यहां कहा 
कि हम दोनों पक्षों को साथ बैठने और सीधी बातचीत करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। नावेर्त से लद्दाख में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच विवाद तथा डोकलाम में जारी गतिरोध के बारे में पूछा गया था। (भाषा) 
Read more on : भारत चीन अमेरिका सीधी बात हीदर नावेर्त अमेरिकी विदेश मंत्रालय India China America Direct Talk Heather Nartworth Us Foreign Ministry