Mon, 6 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. highly expensive in world

शराब की एक बोतल की कीमत में 75 किलो सोना

wine
लंदन। दुनिया में अगर सबसे महंगी वस्तुओं की सूची बनाई जाए तो उसमें शराब का नाम जरूर होगा। संभवत: आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं कि दुनिया में कितनी महंगी शराब बिकती है और दुनिया में ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जोकि इतनी महंगी शराबों को खरीदते हैं। आपको यह बात सुनकर अजीब लग सकती है कि दुनिया में ऐसे भी लोग हैं जोकि कल्पनातीत महंगी शराब खरीदते हैं। 

शराब भी इतनी महंगी कि आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं कि इसकी क्या कीमत हो सकती है। दरअसल एक शराब की कीमत इतनी अधिक बताई जाती है कि आपकी इसकी एक बोतल की कीमत में 75 किलो सोना (24कैरेट) खरीद सकते हैं। इस एक बोतल की कीमत 24 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। 
 
दुनिया की सबसे महंगी वोदका
बिलिनेयर वोदका दुनिया की सबसे महंगी शराब है। इसकी एक बोतल की कीमत 24 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। मशहूर डिजाइनर लियोन वेरेस ने इसकी खास बोतल को डिजाइन किया है। इसकी बोतल पर ही 3000 हीरे जड़े होते हैं। बता दें कि इस वोदका को गोपनीय रूसी विधि से तैयार किया जाता है।
 
स्क्रीमिंग ईगल कार्बनेट-1992 
यह भी दुनिया की सबसे महंगी रेड वाइन है। साल 2000 में इस वाइन की बची हुई कुछ बोतलों की नीलामी की गई थी। इसकी एक बोतल की कीमत 3.2 करोड़ रुपए है।
 
सबसे महंगी स्कॉच-व्हिस्की
मैक्कलन सिंगल मॉल्ट दुनिया की सबसे महंगी स्कॉच-व्हिस्की है। 64 साल पुरानी इस शराब की एक बोतल की कीमत 29 लाख रुपए है। इस सिंगल मॉल्ट व्हिस्की को 1942 में भरा गया था।
 
सबसे महंगी रम
जे वेरी एंड नेफ्यू दुनिया की सबसे महंगी रम है। इसकी एक बोतल की कीमत 35 लाख रुपए है। इसे जमैका के जलदस्युओं ने साल 1940 में तैयार किया था। कहा जाता है कि इसकी दुनिया में अब सिर्फ 4 बोतलें ही बची हैं।

सबसे महंगी बीयर
ब्रीयुइंग अंटार्कटिक नेल ऐल दुनिया की सबसे महंगी बीयर है। इसके एक पाइंट की कीमत करीब 1.2 लाख है। अंटार्कटिक की इस बीयर की अब सिर्फ 30 बोतल बची हैं। इसकी बची हुई बोतलें ऑस्ट्रेलिया में हैं।