Tue, 31 Mar 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Firing in US school

अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी, दो की मौत, 17 घायल

Firing in US school
बेंटन। केंतुकी के ग्रामीण इलाके में स्थित एक हाई स्कूल में भीड़ से भरे हॉल में 15 वर्षीय एक छात्र के अचानक गोलीबारी करने से उसके दो सहपाठियों की मौत हो गई और कई विद्यार्थी घायल हो गए।
 
छात्रा अलेक्जेंड्रिया कैपोरली ने कहा, 'वह दृढ़ था और उसे पता था कि वह क्या कर रहा है।' उसने कहा, 'वह एक के बाद एक गोली चलाता गया।'
 
पुलिस ने संदिग्ध को मौके पर से ही गिरफ्तार कर लिया। उस पर हत्या और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।
 
केंतुकी स्टेट पुलिस के लेफ्टिनेंट माइकल वेब ने बताया कि जांचकर्ता उसके (संदिग्ध के) घर एवं उसकी पृष्ठभूमि के संबंध में जांच कर रहे हैं। शेरिफ विभाग ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। 
 
मार्शल काउंटी हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में 17 लोग घायल हो गए, जिनमें से 12 को गोली लगी और पांच अन्य लोगों को चोटे आईं हैं। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
दावोस में दुनिया से कहेंगे ट्रंप, अमेरिका कारोबार के लिए खुला है