webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Emmanuel Macro

फ्रांस, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रणनीतिक साझेदारी : मैक्रों

Emmanuel Macro
सिडनी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती दखलअंदाजी से निपटने के लिए फ्रांस, भारत और ऑस्ट्रेलिया की नई रणनीतिक साझेदारी का आह्वान किया।
 
 
ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर गए मैक्रों ने यहां ऑस्ट्रेलिया की नौसेना ठिकाने पर दिए गए भाषण में कहा कि समान लोकतांत्रिक देशों को निकट संबंध विकसित करने चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि अगर हम स्वयं को चीन के समक्ष बराबर साझेदार के रूप में देखना चाहते हैं तो हमें संगठित होना होना। फ्रांस, भारत और ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी क्षेत्र के लिए और भारतीय-प्रशांत क्षेत्र में हमारे साझा लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अतिमहत्वपूर्ण है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, बुजुर्गों को मिलेगी 10 हजार रुपए पेंशन