webdunia

बॉब डिलन ने स्टॉकहोम में नोबेल पुरस्कार स्वीकार किया

स्टॉकहोम| Last Updated: Sunday, 2 April 2017 (11:11 IST)
Widgets Magazine

स्टॉकहोम। गीतकार और गायक ने स्वीडिश अकादमी के साथ एक गुप्त बैठक में अपना नोबेल सहित्य पुरस्कार आखिरकार स्वीकार कर लिया है। डिलन को उनके गीतों के लिए साहित्य में यह दिया गया है।
 
स्वीडन के सार्वजनिक प्रसारणकर्ता एसवीटी ने पूछा कि क्या डिलन ने शनिवार दोपहर अपना नोबेल डिप्लोमा और पदक स्वीकार कर लिया है तो अकादमी के सदस्य होरेस इंग्डाहल ने ज्यादा टिप्पणी किए बिना इसका जवाब हां में दिया।
 
डिलन ऐसे पहले गीतकार हैं जिन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया गया है और इसके साथ ही वे नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारों की श्रेणी में शामिल हो गए हैं। बैठक एक गुप्त स्थान पर हुई। स्वीडिश अकादमी ने किसी तरह की टिप्पणी से इंकार किया। (भाषा)
Read more on : बॉब डिलन नोबेल पुरस्कार स्टॉकहोम Nobel Prize Bob Dillon

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0