webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Bill clinton

मोनिका लेविंस्की के बारे में पूछे गए सवाल पर भड़के बिल क्लिंटन

Bill clinton
वाशिंगटन। पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन मोनिंका लेविंस्की के बारे में पूछे गए सवाल पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि वह मी टू अभियान का समर्थन करते हैं लेकिन उनसे मोनिका लेविंस्की के बारे में सवाल न किए जाएं।
 
'मी टू' अभियान महिलाओं के खिलाफ होने वाले यौन उत्पीड़न के विरोध में शुरू हुआ है और इस दौरान कई बड़ी हस्तियों ने खुलकर अपनी आप बीती दुनिया को बताई है। 
 
एनबीसी के ‘टुडे शो’ के साक्षात्कार में क्लिंटन इस सवाल पर गुस्सा हो गए कि व्हाइट हाउस इंटर्न के साथ अपने यौन संबंध की वजह से उन्हें 20 साल पहले अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था। इस सवाल के साथ ही उनसे यह भी पूछा गया, 'क्या मी टू अभियान ने आपका नजरिया बदल दिया।'
 
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि उस समय इस्तीफा नहीं देने का उनका फैसला सही था। वह मी टू अभियान का समर्थन करते हैं। 
 
मोनिका लेविंस्की ने मार्च में कहा था कि उनका संबंध राष्ट्रपति के साथ सिर्फ यौन उत्पीड़न का नहीं था बल्कि राष्ट्रपति द्वारा अपनी सत्ता और शक्ति का दुरुपयोग था। (भाषा) 
चित्र सौजन्य : ट्विटर 
ये भी पढ़ें
गोएयर का धमाकेदार ऑफर, अब 1299 में करें हवाई सफर

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0