Thu, 2 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 3d technology

हजारों साल पुरानी खोपड़ी से चेहरा बनाने के लिए थ्रीडी तकनीक का इस्तेमाल

3d technology
लंदन। वैज्ञानिकों ने थ्रीडी तकनीक का इस्तेमाल करके 4,000 साल पुरानी एक क्षतिग्रस्त  खोपड़ी के चेहरे का पुनर्निर्माण किया है। यह खोपड़ी ताम्रकाल के एक किसान की है। ब्रिटेन  में 1930 के दशक में पाया गया यह कंकाल लगभग 30 साल तक बक्सटन संग्रहालय के  संग्रह में रखा गया था। यह पत्थर के एक बक्से में क्षतिग्रस्त हाल में मिला था।
 
ऐसा माना जाता है कि पत्थर के जिस बक्से में उसे दफनाया गया था, वह गिर गया और  कंकाल की खोपड़ी के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा। किसान कैसा दिखता था, यह पता  लगाने के लिए चेहरे के दूसरे हिस्से का पता लगाना जरूरी था। इसके लिए शीशे की मदद  से उसका प्रतिबिम्ब बनाया गया।
 
ब्रिटेन की लिवरपूल जॉन मूर्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने व्यक्ति के चेहरे का पुनर्निर्माण  करने के लिए थ्रीडी तकनीक का इस्तेमाल किया। इस तकनीक का इस्तेमाल इससे पहले  मिट्टी के साथ किया गया था। प्रदर्शन के लिए रखे गए सामान की देखभाल करने वाले जो  पेरी ने कहा कि ताम्रकालीन अवशेषों पर चेहरा लगाना आसान था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
सोना में गिरावट, चांदी में तेजी