webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. खोज खबर
  3. रोचक रोमांचक
  4. Sagano bamboo forest japan

अद्भुत आवाज पैदा करता है जापान का सागानो बम्बू फॉरेस्ट

world environment day 2021
वैसे तो दुनियाभर में बांस अर्थात बेम्बू के पेड़ बहतुतायत में पाए जाते हैं परंतु जापाना का सागानो बम्बू फॉरेस्ट दुनियाभर में चर्चित है। इस जंगल को देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। ऐसा लगता है कि बहुत ही अच्छे ढंग से इस जंगल को विकसित किया गया है।
 
 
1. क्योटो प्रांत के पश्चिमी क्षेत्र आर्शियामा जिले में स्थित सागानो बम्बू फॉरेस्ट है।
 
2. यह वन क्षेत्र 16 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 
 
3. इसकी झुरमटों से होकर बहने वाली हवा एक अद्भुत आवाज उत्पन्न करती है जिसे जापान की सरकार ने संरक्षित आवाज घोषित किया है। जापान के पर्यावरण मंत्रालयल ने साउंडस्कैप की सूची में सागानो बांस को शामिल किया है।
 
4. इस फॉरेस्ट के बैंबू को जापानी अपनी समृद्धि का प्रतीक मानते हैं।
 
6. जब यहां सूर्य की किरणें घने जंगल के वृक्षों को चीरती हुई धरती पर आती है तो एक अद्भुत नजारा बन जाता है जिसे देखने के लिए लोग इस जंगल में आते हैं।
 
7. इस जंगल के भीतर चलने पर ठंडक और शांति का अद्भुत अहसास होता है। गर्मियों में यहां पर बहुत ही सुकून मिलता है।