webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. खोज खबर
  3. रोचक रोमांचक
  4. mahabharat characters images ai based

AI ने बनाए महाभारत के किरदार, लोगों ने कहा कृष्ण जैसा मोहक चेहरा नहीं बना पाया AI

mahabharat characters
Social Media
'है कथा संग्राम की, विश्व के कल्याण की' यह गाना प्रचलित टीवी सीरियल महाभारत का है। आप सभी ने कभी न कभी महाभारत पढ़ी, सुनी या देखि होगी। साथ ही नई शिक्षा निति के अनुसार अब महाभारत को भी किताबों के लेसन में जोड़ा गया है। महाभारत को जानना हमारे लिए बहुत ज़रूरी है क्योंकि भले ही महाभारत सदियों पुरानी हो पर आज भी यह कथा विश्व की सच्चाई को स्पष्ट रूप से बताती है। महाभारत के सिर्फ कुछ किरदार दुनिया के विभिन्न रंग को दर्शाते हैं। इस कथा में आपको मां की ममता से लेकर गुरु-शिष्य के संबंध तक सभी प्रकार के भाव जानने मिलेंगे। आज के समय में शायद टेक्नोलॉजी भी महाभारत के महत्व को समझती है। हाल ही में AI ने महाभारत के किरदारों की कुछ तस्वीरें बनाई हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। चलिए जानते हैं इन तस्वीर के बारे में.......
mahabharat characters

1. अर्जुन: महाभारत के सबसे महत्वपूर्ण किरदारों में से एक अर्जुन की तस्वीर बनाई गई है। इस फोटो में अर्जुन को काफी गंभीर और सूर्यवीर दिखाया गया है। इस फोटो को देखकर एक व्यक्ति ने कमेंट किया कि अर्जुन को हमेशा चांदी के कपड़ों में दर्शाया जाता है पर शायद AI इस डिटेल के बारे में नहीं जनता।
mahabharat characters

2. भीष्म पितामह: अंतिम सांस तक पांडवों का साथ निभाने वाले भीष्म पितामह को गंगा के पुत्र की तरह ही दर्शाया गया है। इस तस्वीर को देखने के बाद तनया ने कमेंट किया कि भीष्म पितामह की फोटो बिलकुल स्टार प्लस पर आने वाली महाभारत जैसे ही लग रहे हैं।
mahabharat characters

3. दुर्योधन: इस महाभारत का सबसे बड़ा कारण और ध्रितराष्ट्र का सबसे बड़ा पुत्र  दुर्योधन को एक विलन की तरह दर्शाया गया है।  दुर्योधन की यह तस्वीर काफी सुंदर, गंभीर और किरदार को अच्छे से दर्शाने वाली है। अगर यह लुक किसी फिल्म में लिया जाए तो फिल्म काफी बेहतरीन बन सकती है।
mahabharat characters

4. द्रौपदी: महाभारत की महत्वपूर्ण स्त्री जो अपनी बहादुरी और सुंदरता के लिए जानी जाती है। द्रौपदी को इस फोटो में बेहद सुंदर, सरल और बहादुर दिखाया गया है। साथ ही आपको यह तस्वीर देखकर साउथ इंडिया की भी याद आ सकती है।
mahabharat characters

5.  शकुनि:  शकुनि  मामा को इस तस्वीर में बहुत बेहतरीन दिखाया गया है। यह तस्वीर भी कही न कही स्टार प्लस वाली महाभारत के किरदार से मिल रही है। पर यह तस्वीर देखकर आपको शकुनि की चालाकी उसके चेहरे से ही झलकती हुई दिखेगी।

इन सब किरदारों के बाद भी महाभारत के असली हीरो श्री कृष्ण की फोटो नहीं है। सिद्धार्थ ने कमेंट करते हुए पूछा कि 'मुरलीधर कृष्ण कहां हैं बंधु?' साथ ही कई लोगों ने यह सवाल पूछा कि कृष्ण की तस्वीर क्यों नहीं बना पाया AI? इस सवाल पर एक व्यक्ति ने कमेंट करते हुए कहा कि AI भी कृष्ण जैसा मोहक चेहरा कही से नहीं ढूंढ पाएगा।