webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. प्रेरक व्यक्तित्व
  4. subbu laxmi

श्रीमती सुब्बुलक्ष्मी का जन्मदिन है आज : कर्नाटक संगीत की नामचीन हस्ती को कोई नहीं भूल सकता

श्रीमती सुब्बुलक्ष्मी
कर्नाटक संगीत की नामचीन हस्ती एमएस सुब्बुलक्ष्मी की जयंती है आज....
 
तमिलनाडु के मदुरै में 16 सितंबर 1916 को जन्मी इस संगीतकार के बचपन का नाम कुंजम्मा था। सुब्बुलक्ष्मी संगीतमय माहौल में पली-बढ़ीं।
 
उनकी गायिकी के प्रशंसकों में महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरोजिनी नायडू और लता मंगेशकर समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल रही हैं।
 
सुब्बुलक्ष्मी को संगीत क्षेत्र में उनके अप्रतिम योगदान के लिए पद्मभूषण, संगीत नाटक एकेडमी पुरस्कार, पद्मविभूषण, कालिदास सम्मान, संगीत कलानिधि और मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
 
1996 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारतरत्न' से सम्मानित किया गया था। कर्नाटक संगीत जगत से यह सम्मान पाने वाली वे एकमात्र संगीतकार हैं। वर्ष 1977 में अपने पति त्यागराज सदाशिवम के निधन के बाद से उन्होंने गाना छोड़ दिया। 11 दिसंबर 2004 को 87 वर्ष की उम्र में सुब्बुलक्ष्मी का निधन हो गया। 
ये भी पढ़ें
10 कुकिंग टिप्स और ट्रिक्स जो बदल देंगे आपकी जिंदगी

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0