webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. प्रेरक व्यक्तित्व
  4. 10 things rajeev gandhi

भारत के नौवें प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बारे में 10 विशेष बातें...

Rajeev Gandhi
1 राजनीति में आने से पहले राजीव गांधी एयरलाइन पायलट की नौकरी करते थे। 
 
2  बंबई में 20 अगस्त 1944 को राजीव गांधी का जन्म हुआ था। 
 
3  राजीव गांधी बचपन में बहुत ही संकोची स्वभाव के थे। जब वे दून स्कूल में पढ़ रहे थे, तब उनके नाना पंडित जवाहरलाल नेहरू पहली बार उनसे मिलने स्कूल पहुंचे तो राजीव बाथरूम की बास्केट में छिप गए थे।
 
4   राजीव गांधी को फ़ोटोग्राफ़ी और रेडियो सुनने का भी ख़ासा शौक़ था।
 
5  40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव भारत के सबसे कम उम्र के युवा प्रधानमंत्री थे। वे भारत के नौवें प्रधानमंत्री थे। वे राजनैतिक दल 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के लिए समर्पित रहे। 
 
6 राजीव का विवाह इटली की नागरिक एन्टोनिया मैनो से हुआ था, विवाह के उपरांत उनकी पत्नी ने नाम बदलकर सोनिया गांधी कर लिया। उनके दो बच्चे- पुत्र राहुल और पुत्री प्रियंका हैं। 
 
7  राजीव गांधी को हिन्दुस्तानी शास्त्रीय और आधुनिक संगीत पसंद था, उन्हें रेडियो सुनने तथा फोटोग्राफी का भी शौक था। 
 
8  राजीव गांधी को सुरक्षाकर्मियों का घेरा बिलकुल पसंद नहीं था। वे अपनी जीप खुद ड्राइव करना पसंद करते थे।
 
इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण उनका प्रमुख उद्देश्य था। 
 
10  'राजीव गांधी खेल रत्न' भारत का खेल जगत में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
 
 
21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरुंबुदूर में चुनाव प्रचार के दौरान लिट्टे के आत्मघाती हमलावरों ने बम हमले में उनकी हत्या कर दी थी। इसी कारण से 21 मई, राजीव गांधी बलिदान दिवस को आतंकवाद वि‍‍रोधी दि‍वस के रूप में भी मनाया जाता है।