Thu, 2 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Bjp leader Govind Malu dies due to heart attack

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का हार्टअटैक से निधन, CM मोहन यादव ने जताया शोक

govind malu
Bjp leader Govind Malu : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद मालू का बुधवार रात साइलेंट हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। उनके निधन पर पार्टी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
 
मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी, वरिष्ठ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गोविंद मालू जी के हृदयाघात से आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखदायी है।
 
उन्होंने कहा कि आपका असमय जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।
 
मध्य प्रदेश भाजपा प्रमुख वीडी शर्मा ने भी एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री गोविन्द मालू के आकस्मिक निधन का दुखद एवं हृदय विदारक समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दें।

गोविंद मालू मीडिया और सोशल मीडिया पर पार्टी का पक्ष जोरदार तरीके से रखने के लिए जाने जाते थे। उल्लेखनीय है कि सितंबर 2022 में भी मध्य प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता उमेश शर्मा का हार्ट अटैक से निधन हो गया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
ICMR ने किया अलर्ट, भारत में 56.4 प्रतिशत बीमारियों का कारण अस्वास्थ्यकर आहार का सेवन