webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

बनाएं मसालेदार चटपटी स्टफ भिंडी, पढ़ें 7 सरल टिप्स...

Widgets Magazine

 
 
 सामग्री :
 
250 ग्राम भिंडी, 50 ग्राम मावा,  1 बड़ा प्याज, 1 बड़ा टमाटर, 4 कली लहसुन, 1/2 चम्मच पिसी लाल मिर्च, 1/2 चम्मच धनिया, 1/4 चम्मच गरम मसाला, 1 चम्मच तिल, 1 छोटा अदरक का टुकड़ा, 1 चम्मच खसखस, 1 चम्मच दही, अथवा 4-5 इमली के गट्टे, 5-7 दाने काली मिर्च व लौंग, राई-जीरा थोड़ा सा, स्वादानुसार नमक, तेल आवश्यकतानुसार। 

वेबदुनिया में पढ़ें : Youth recipes : घर पर ट्राय करें पनीर भुर्जी, पढ़ें 5 सरल टिप्स...
 
विधि :
 
1. सबसे पहले भिंडी धोकर साफ कपड़े से पोंछ लें। 
 
2. अब भिंडी को बीच में से चीरा लगाकर नरम होने तक तल लें। 
 
3. अब सभी मसाले पीसकर ग्रेवी तैयार कर लें।
 
4. एक कड़ाही में तेल गरम करके राई-जीरे का छौंक लगा दें। 
 
5. मसाले की ग्रेवी डालकर भून लें। अब दही/इमली, मावा व टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 
 
6. अब पिसा मसाला डालकर थोड़ा पानी डालें और उबलने दें। 
 
7. उबाल आने पर भिंडी डाल दें। अब हरा धनिया डालकर गरमा-गरम रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।
 
Read more on : भिंडी भिंडी की रेसिपी यूथ रेसिपी मसालेदार वेजिटेरियन व्यंजन वेजिटेरियन व्यंजन बनाने की विधि स्टफ भिंडी रेसिपी इन हिन्दी सरल टिप्स यूथ रेसिपी ऑइकॉन यंगस्टर रेसिपी कॉलेज गोइंग गर्ल रेसिपी बेचलर रेसिपी स्वादिष्ट राजश्री Stuffed Bhindi Youth Recipe Bharwan Bhindi Recipe Recipe In Hindi How To Make Bharwan Bhindi Recipes For Cooking With Youth