webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. भारतीय व्यंजन
  4. Pestry and Cakes

बच्चों को पसंदीदा तिरंगी ब्रेड पेस्ट्री से मनाएं 15 अगस्त

Pestry and Cakes
Tirangi Pestry Recipe
 
सामग्री : 
 
1 बड़ा पैकेट ताजा ब्रेड, एक आम, 1  कटोरी मलाई, 1 कटोरी पिसी शक्‍कर, अमरूद का जैम आवश्यकतानुसार, 1 चम्मच गुलाब जल, डेकोरेशन के लिए- काजू, किशमिश, बादाम। 
 
विधि :
 
तिरंगी पेस्ट्री बनाने के लिए सबसे पहले मलाई में आधा कटोरी शक्‍कर व गुलाब जल मिलाकर इसे अच्‍छी तरह फेंटे। बाकी बची हुई शक्‍कर आम में मिलाकर उसे फेंटें। 
 
अब किसी प्लेट में एक ब्रेड रखें। उस पर अमरूद जैम फैलाएं, इस पर दूसरी ब्रेड रखकर मलाई का मिश्रण फैलाएं। अब उसके ऊपर ब्रेड की तीसरी स्‍लाइस रखकर उस पर आम का मिश्रण फैलाएं। 
 
अब सजावट हेतु काजू, किशमिश और बादाम चिपकाएं तथा इसे बीच से दो भागों में काट लें। बच्चों की पसंदीदा लजीज तिरंगी ब्रेड पेस्ट्री पेश करें।

ये भी पढ़ें
यह स्वतंत्रता या आजादी किसके लिए है?