webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. भारतीय व्यंजन
  4. methi paratha

सर्दी के मौसम का खास व्यंजन है मैथी पराठा, स्वाद में जायकेदार...

methi paratha
ठंड के मौसम में मैथी की भरमार होती है, इसलिए इस मौसम में मैथी पराठे प्रमुखता से बनाए जाते हैं। मध्यप्रदेश के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में भी सर्दी के मौसम में मैथी के पराठे खूब पसंद किए जाते हैं, लेकिन हर जगह इसे बनाने का तरीका अलग-अलग होता है। जा‍निए कैसे बनाते हैं इन प्रदेशों में मैथी के पराठे - 
 
1 मैथी पराठा - यह सामान्य मैथी का पराठा है, जो खास तौर से सर्दी के मौसम में मध्यप्रदेश के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी बनाया जाता है। सामान्य मसालों और गेहूं के आटे के साथ इसे बनाया जाता है। इसके लिए लगने वाली सामग्री - 
 
1 गेहूं का आटा - 1 कप 
2 बेसन - 1/4 कप 
3 लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
4 हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
5 अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
6 अदरक - पिसा हुआ, स्वादनुसार 
7 लहसुन - पिसा हुआ, स्वादनुसार 
8 नमक - स्वादनुसार 
 
विधि ‍-
गेहूं के आटे में बेसन और बारीक कटी हुई मैथी डाल सभी मसाले मिलाएं और आटा गूंथ लें। आटा गूंथते समय इसमें जरा सा तेल भी डाल लें। अब इसकी लोईयां बनाकर पराठे बनाएं और तवे पर सेकें।

दोनों तरफ हल्का सा सिकने पर तेल लगाएं और फिर से सेकें। सही तरीके से सिकने पर चटनी, अचार या सब्जी के साथ परोसें।