webdunia

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. भारतीय व्यंजन
  4. How to make Mattha

भोजन पचाने में जादुई असर करता है मट्‍ठा, गर्मियों में अवश्य करें इसका सेवन

How to make Mattha
- शुचि कर्णिक
 
 
सामग्री : 
 
एक कप ताजा दही, एक लीटर पानी, अदरक और हरी मिर्च का पाव इंच टुकड़ा, नमक व शकर स्वादानुसार, हरा धनिया, पुदीना बारीक कटा हुआ, भूना हुआ जीरा (पिसा) और बर्फ के टुकड़े। छ: लोगों के लिए।
 
विधि : 
 
सबसे पहले दही को एक बर्तन में डालें। 
 
इसमें नमक, शकर और भूना-पिसा जीरा डालकर मथनी से मथ लें। 
 
पहले एक ग्लास पानी डालकर मथें और बाद में शेष पानी और आइस क्यूब डालकर एक बार फिर चला लें। 
 
अब हरी मिर्च बारीक काट लें। 
 
अदरक किस लें और हरा धनिया, पुदीना पत्ती भी इस मट्‍ठे में मिला लें।
 
चाहे तो एक कप पानी में ये चारों चीजें डालकर कुछ मिनट रखे। 
 
अर्क उतर जाने पर कप का पानी छानकर मट्‍ठे में मिला लें। 
 
ग्लास में मट्‍ठा परोसते वक्त पुदीने की पत्तियों से सजाएं। 
 
ये मट्‍ठा भोजन को पचाने में जादुई असर करता है।

ये भी पढ़ें
क्या आपको किसी ने सिखाया मैट लिपस्टिक लगाने का तरीका? यहां सीखें