webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. भारतीय व्यंजन
  4. how to make mathri recipe

कुरकरी एवं खस्ता नमकीन मठरी (देखें वीडियो)

how to make mathri recipe
सामग्री : 500 ग्राम मैदा, 2 चम्मच अजवायन, स्वादानुसार नमक, मोयन के लिए 2-3 बड़े चम्मच गरम तेल, तलने के लिए तेल अलग से, फ्रेश दही आवश्यकतानुसार।
 
विधि : सबसे पहले मैदे को छानकर उसमें अजवायन, नमक, तेल का मोयन डालकर अच्छीतरह मिक्स कर लें। अब मैदे को दही से कड़ा गूंध लें। इसकी बड़ी-बड़ी लोई बनाकर मोटा बेल लें। उस पर दो-तीन बार हाथ से तेल की परत घुमाकर लोई बना लें और बेलन से थोड़ी देर कूट लें। पुन: लोई बनाकर गोलाकर रोटी बेल लें। 
 
किसी छोटे ढक्कन की सहायता से उसकी मठरी बना लें। चाकू की सहायता से बीच में 2-4 जगह गोद लें। पूरी मठरी बन जाने के बाद तल लें। तैयार दही की खस्ता नमकीन मठरी को घर आए मेहमानों को परोसें। 
 
(देखें वीडियो) 
 
ये भी पढ़ें
पारंपरिक दीपावली व्यंजन : मैदे के मीठे पेठे (देखें वीडियो)