webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

चटपटे तिरंगे कटलेट विद आलू-मटर (देखें वीडियो)

Widgets Magazine

 

 
सामग्री : 
 
1 किलो आलू, 1 किलो मटर के दाने, 1/2 किलो छेना, 1 बड़ा चम्मच मैदा, 200 ग्राम ब्रेडक्रम्स, 6 चम्मच नमक, साढ़े 3 चम्मच अमचूर, 1 चम्मच लालमिर्च, 1/2 चम्मच हल्दी, 2 चम्मच गर्म मसाला, 1 चुटकी हींग, 2 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच चीनी, 2 इंच अदरक, 9-10 हरी मिर्च, तलने के लिए तेल या घी।
 
विधि : 
 
मटर के दानों को उबालकर मोटा पीस लें। (यदि मटर कच्चे हो तो उबालने की आवश्यकता नहीं है)। किसी बर्तन में मटर को 1 चम्मच नमक, गर्म मसाला, हींग, अमचूर और चीनी देकर 3-4 मिनट तक सेंक लें।
 
अब के तीनों सामान अलग-अलग तैयार हैं। छेना, आलू और मटर अलग-अलग 15-15 भागों में काट लें। छेने को अंडे के आकार में बना लें। 
 
मटर को हाथ से पूड़ी-सी बनाकर छेने पर अच्छी तरह लपेटें, फिर इसके ऊपर आलू की पूड़ी बनाकर लपेटें। मैदे को 1/2 कप पानी में घोलकर इसे कटलेट के चारों ओर लगाकर में अच्छी तरह लपेटकर तेज आंच में बादामी तलें। कुछ ठंडा होने पर इन्हें तेज चाकू से बीचोबीच आड़ा काटें। इन्हें टोमेटो सॉस के साथ खाएं।

 (देखें वीडियो) 

 

Read more on : तिरंगा कटलेट कटलेट चटपटे तिरंगे कटलेट ब्रेड क्रम्बस आलू-मटर 3 Colours Cutlets 3 Colours Katlets Hindi Video Recipes Delicious Cutlet Recipe Vegetable Cutlet Recipe Veg Cutlet Recipe Bread Cutlet Recipe Video Recipe In Hindi Webdunia Cutlet Recipe In Hindi Potato Cutlet Recipe In Hindi How To Make Veg Cutlet Step By Step