webdunia
  1. मनोरंजन
  2. पर्यटन
  3. देश-विदेश
  4. Solo Trip Caution

अकेले जा रहे हैं लॉन्ग ट्रिप पर तो 5 ट्रैवल प्लान के साथ रखें ये 15 जरूरी सावधानियां

Solo travel plan
Solo travel plan
यदि आप अकेले लॉन्ग ट्रिप पर घूमने जा रहे हैं तो आपको पहले से ही कुछ प्लान करना चाहिए और सावधानियां भी रखना चाहिए। अक्सर देखा गया है कि अकेले घूमने में मजा तो है लेकिन रिस्क भी है। हालांकि आजकल अकेले घूमने यानि सोलो ट्रिप का प्रचलन बढ़ गया है। लड़के ही नहीं लड़कियां भी अकेले ट्रिप पर जाने लगी हैं। ऐसे में हमारे प्लान और सावधानियों को जरूर जान लें तो रिस्क नहीं रहेगी।
 
 
सोलो ट्रैवल प्लान (Solo travel plan) :
1. पोर्टेबल चार्जर : पोर्टेबल चार्जर एक प्रकार का पॉवर बैकअप है, जिसे आप चार्ज करके अपने साथ रख सकते हैं। फिर इससे आप अपने मोबाइल इत्यादि को चलते-फिरते कहीं भी चार्ज कर सकते हैं।
 
2. दो मोबाइल रखें : आपको दो मोबाइल रखना चाहिए एक छोटा और एक स्मार्टफोन। समार्टफोन में दो सीम रखें और छोटे मोबाइल में एक सीम। सीम अलग अलग कंपनियों की होना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि किसी जगह पर किसी कंपनी का नेटवर्क नहीं मिलता है तो दूसरी का उपयोग कर सकते हैं। छोटा मोबाइइल इमरजेंसी में ही यूज करें। 
 
3. हेल्थ किट : एक बाक्स में आप जरूरी दवाईयों के साथ ही ग्लूकोज और इलेक्ट्रोल के पैकेट जरूर रखें और साथ ही। जरूरी दवाइयों में बुखार, एलर्जी, सर्दी जुकाम, एसिडिटी, सिरदर्द आदि की टैबलेट रख लें। 
 
4. ड्राई फूड : आप ड्राई फूड के साथ ही नींबू, शकर, नमक, प्याज, लहसुन व खाने का सोडा भी रखें। बिस्किट, चिप्‍स, फ्रूट केक भी रख लें। सफर में जरूरी हो तो ही इनका उपयोग करें। 
 
4. कपड़े और अन्य समान : मौसम के हिसाब से ही कपड़ें रखें। यदि सर्दी वाली जगह पर जा रहे हैं तो गर्म कपड़े रखें। अतिरिक्त मोजे, चप्पल, फेस कवर, ग्लव्स (धूप से बचने के लिए), सनस्क्रीन, सनग्लास एण्ड हैट, स्मार्ट वॉच, रिचार्जेबल टॉर्च, पानी की बोतल आदि भी रख लें। जरूरी हो उतने ही कपड़े और सामान बैग में पैक करें। दो बैग से ज्यादा नहीं होना चाहिए। 
 
5. कैश और डायरी : अधिकतर बिल आप अपने कार्ड या वॉलेट से ही करें परंतु इमरजेंसी के लिए कैश जरूर रखें। इसके अलावा आईडी प्रूफ की फोटो कापी और एक डायरी रखें जिसमें अपनों के नंबर और यात्रा संबंधी जरूरी इंफरमेशन हो। जहां घूमने जा रहे हैं उस जगह की पूरी जानकारी आपके पास पहले होना चाहिए। रुकने और घूमने के लिए टिकट का इंतजाम पहले से ही कर लें।
 
yoga
सोलो ट्रैवल सावधानियां (Solo Travel Precautions) :
1. समय समय पर अपनी लोकेशन की जानकारी अपने खास को देते रहें या सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते रहें।
 
2. जरूरी हो तो गुगल मैप का सहारा लें और जहां भी घूमने जा रहे हैं उसकी लोकेशन और डिस्टेंस चेक करते रहें।
 
3. अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। इसके लिए खानपान पर ध्यान दें। तला गला और तेज मसाले वाला भोजन ना करें। नशा करके ना घूमें। पानी भरपूर पिएं। 
 
4. लड़की हैं तो आपको होटल का चयन करते वक्त सावधानी बरतना चाहिए। अच्‍छी और प्रतिष्‍ठित होटल में ही रुकें। रहने की जगह का फैसला सोच-समझकर ही करें। ऐसी जगह चुनें, जहां सुरक्षा और आरामदायक माहौल हो। इसके लिए थोड़े ज्यादा पैसे भी खर्च करने पड़े तो करें।
 
5. ट्रेन या बस में सावधानी रखें। इसके लिए आपके पास जरूरी नंबर और सुर‍क्षा के इंतजाम होना चाहिए। सुरक्षा के साथ चलें। रात में घूमने को अवाइड करें। यदि आप लड़की हैं तो अकेले ट्रिप पर है तो किसी ऐसी फैमेली से परिचय करे लें जो आपके साथ ही सफर में बस या ट्रेन में है या होटल में रुके हैं। इससे आपको सपोट मिलेगा।
 
6. जेबकतरों से सावधान रखें। इसके लिए आप अपने मोबाइल, पर्स आदि को सही तरीके से रखें। 
 
7. सभी टूरिस्ट स्पॉट्स के देखने के चक्कर में जल्दबाजी न करें। अगर जरूरत पड़े, तो एकाध कम जरूरी जगहों को लिस्ट से बाहर भी कर लें और टूरिस्ट स्पॉट्स देखते वक्त लोगों के यह महसूस ना होने दें कि आप अकेले हैं।
 
8. ट्रिप के लिए तय बजट से कुछ ऊपर ही रुपए कार्ड में रखें, क्योंकि आपातकालीन स्थिति बताकर नहीं आती है।
 
9. अनजान और संदिग्ध लोगों से दूर रहें और उनकी बातों में विश्वास ना करें। अपने दिमाग का उपयोग करें। नए लोगों से मिलें, बात करें पर बहुत जल्दी बहुत ज्यादा घुलने-मिलने से बचें।
 
10. अगर आप लड़की हैं और पहली बार ट्रिप पर अकेली जा रही हैं, तो शुरुआत छोटी ट्रिप से करें और फिर धीरे धीरे लंबे टूर के बारे में सोचें। 
 
11. आप प्रयास करें कि अपने डेस्टिनेशन पर सुबह या जल्दी ही पहुंच जाएं या पहले से ही तय कर लें कि कहां पर कब पहुंचना है और कब वहां से निकलना है। पहले ही ही इसके लिए प्लानिंग कर लें। 
 
12. पूछताछ ज्यादा करें। जिस होटल में ठहर रहे हैं, उसके मैनेजर से या घूमने-फिरने के लिए ली गई टैक्सी के ड्राइवर से या वहां के लोकल लोगों से आप सभी तरह की जानकारी लें। जानकारी से ट्रिप आसान हो जाती है।
 
13. किसी प्रतिष्ठिन ट्रैवल कंपनी के माध्यम से ही ट्रैवल करें। लुभावने पैकेज से बचें और उस पर अच्‍छे से विचार करें। ठहरने की होटल पहले से ही बुक कर लें।
 
14. आपका डेस्टिनेशन पहले ही तय होना चाहिए। बीच में प्लान को चैंज कर भी सकते हैं और नहीं भी। किसी के कहने पर आप बीच में से ही कहीं और घूमने ना निकल जाएं। आपको तय समय पर लौट आना चाहिए।
 
15. अपनी कार या बाइक से घूमने जा रहे हैं तो आपको अतिरिक्त सावधानी रखना होगी। आपके पास एक्स्ट्रा ट्यूब और पंचर सुधारने के सामने के साथ ही एक्स्ट्रा पेट्रोल रखना होगा। साथ ही कार या बाइक के पैपर भी रख लें। इसके अलावा कुछ खास सामान जैसे प्लग, पाने पिंचिस, रेजर, पैचकस, कैन, चाकू आदि।
 

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0