webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. घरेलू नुस्खे
  4. Tips for Getting Cool Skin in Summer

गर्मी में भी कूल त्वचा पाना है तो ये 10 नुस्खे आजमाएं

Tips for Getting Cool Skin in Summer
तपती गर्मी के मौसम में त्वचा की देखभाल करना उतना आसान नहीं होता। इस मौसम में त्वचा बहुत जल्दी झुलसती व मुरझाती है। हम आपको ऐसे 10 घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जो गर्मियों में आपकी त्वचा की देखभाल करेंगे -    
 
1 जायफल को पानी या दूध में घिसकर झाइयों पर लगाएं। 
 
2 हल्दी चूर्ण, बेसन तथा मुलतानी मिट्टी समान मात्रा में मिलाकर जल में घोलकर पेस्ट बना लें तथा इस पेस्ट का झाइयों पर लेप करें। आधे घंटे बाद कुनकुने पानी से धो डालें।
 
3 ऐलोवेरा यानी ग्वारपाठा गाय के दूध में मिलाकर झाइयों पर लेप करें। लेप लगाने के बाद आधा घंटे लगा रहने दें। इसके बाद कुनकुने पानी से साफ कर दें। इसी तरह चंदनादि लेप का प्रयोग भी किया जा सकता है। 
 
4 त्वचा को खूबसूरत और तरोताजा बनाए रखने का सबसे खास माध्यम हमारा खानपान भी है। इसलिए खट्टे, नमकीन, तीखे, गर्म, भारी, देर से हजम होने वाले तथा पित्त को कुपित करने वाले, मिर्च-मसालेदार पदार्थों का सेवन बंद कर दें। 
 
5 पानी भरपूर पिएं और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। इससे आपका खून साफ रहेगा और शरीर से हानिकारक तत्व बाहर निकल जाएंगे, जिससे त्वचा की अंदर से सफाई होगी। 
 
6 खीरा ककड़ी को पीसकर चेहरे पर लगाएं और कुछ समय तक रहने के बाद इसकी मसाज करें। कुछ ही दिनों में झाइयां गायब हो जाएंगी और त्वचा खिली-खिली नजर आएगी। 
 
7 सुबह खाली पेट एक ताजी मूली और उसके कोमल पत्ते चबाएं। थोड़ी सी मूली पीसकर चेहरे पर मलें। यह दोनों प्रयोग साथ-साथ एक माह तक करें व फर्क देखें।
 
8 अदरक को पीसकर झाइयों पर लेप करें व एक-दो घंटे रहने दें। स्नान करते समय इसे हल्के हाथ से निकालते जाएं, पश्चात नारियल का तेल लगा लें। कुछ दिन ऐसा करने से झाइयां दूर हो जाती हैं। 
 
9 प्याज के बीज पीसकर शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाकर धीरे-धीरे मलें। 2-3 दिन यह क्रिया दोहराते रहें, इससे झाइयां दूर हो जाएंगी और त्वचा की कांति लौट आएगी।
 
10 15 ग्राम हल्दी चूर्ण को बरगद या आक (आंकड़ा) या पीपल के दूध में मिलाकर गूंथ लें। रात को सोते समय चेहरे पर इसका लेप करें तथा सुबह चेहरा धो लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से झाइयां दूर हो जाती हैं।

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0