Wed, 1 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. आप और आपका घर
  4. 5 Tips for maintaining freshness of flowers

घर को फूलों से सजाने के शौकीन हैं? तो जानिए फूलों की ताजगी बनाए रखने के टिप्स

फूलों की ताजगी बनाए रखने के टिप्स
फूलों की खुशबू अधिकांश लोगों को पसंद होती है, शादी-पार्टी, पूजा-पाठ, त्योहारों में तो लोग अपने घरों को फूलों से सजाते ही है। लेकिन कई लोगों को सामान्य दिनों में भी घर व ऑफिस को खूबसूरत फूलों से सजाने का शौक होता है। अगर आपको भी आर्टिफिशियल फूलों की जगह असली फूलों से अपने घर को सजाने का शौक है तो आप यकीनन ये जानना चाहेंगे कि कैसे इन फूलों की ताजगी और खुशबू को लंबे समय तक बरकरार रखा जा सकता है। आइए, जानते हैं -   
 
1. फूलों को तांबे के वास व फ्लावर पॉट में रखने से वे ज्यादा दिन तक चलते हैं। 
 
2. फ्लावर पॉट व वास का पानी हर-रोज बदलते रहें। 
 
3 बाजार में फ्लावर फूड मिलते है जो फूलों की लाइफ को बढ़ाते हैं। किसी फ्लोरिस्ट की राय लेकर फ्लावर पॉट व वास के पानी में फूलों के नेचर के हिसाब से फ्लावर फूड मिलाएं। 
 
4 यदि गुलाब के फूलों को पूरी तरह से खिलाना है, तो इसके लिए गुलाब की कलियों को फूलदान में लगाने से पहले इन पर हल्का सा हेयर स्प्रे करें।  ऐसा करने से फूल धीरे-धीरे से खिल जाते हैं। 
 
4 फूलदान या वास में तांबे का सिक्का या फिर ऐसप्रिन की गोली डालने से भी फूल की ताजगी बनी रहती है.
 
5 फूलों को ताजा रखने के लिए आप फूलदान में डालने के लिए फिश टैंक का पानी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
ठंड में सिर्फ पौष्टिक ही नहीं फायदेमंद भी है सफेद मूसली, जानिए इसके 7 फायदे