webdunia

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. हॉलीवुड से
  4. Dwayne Johnson, Skyscraper, Trailer

ड्वेन जॉनसन की फिल्म स्कायस्क्रेपर का ट्रेलर रिलीज

ड्वेन जॉनसन
हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन की फिल्म 'स्कायस्क्रेपर' का ट्रेलर जारी हो गया है। 3डी, एक्शन, थ्रिलर में ड्वेन ने विल फोर्ड नामक व्यक्ति की भूमिका निभाई है जिसके जिम्मे 'स्कायस्क्रेपर' की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। विल एफबीआई में आपदा प्रबंधन से निपटने वाली टीम का लीडर था। 
 
कुछ दिनों पहले फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी हुआ था जो विल के फैंस को पसंद आया था। हालांकि कुछ लोगों ने यह कह कर आलोचना भी की थी इस फिल्म में बिना लॉजिक वाले एक्शन सीन होंगे। 
 
स्कायस्क्रेपर 13 जुलाई को प्रदर्शित होगी। इस फिल्म का निर्देशन रॉसन मार्शल थर्बर ने किया है। 
 
ये भी पढ़ें
सुष्मिता सेन बनी खूबसूरत दुल्हन