webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. व्रत त्योहार
  3. होली
  4. होली के दिन हुई थी ये 5 पौराणिक घटनाएं

होली के दिन हुई थी ये 5 पौराणिक घटनाएं

why celebrate holi festival in hindi
हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होली का पर्व मनाया जाता है और पंचमी को रंग पंचमी मनाई जाती है। होली का त्योहार मनाने का कई कारण है। परंपरागत रूप से, यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पांच प्रमुख घटनाएं हुई थी जिसके चलते होली का त्योहार पांच दिन तक मनाते हैं।
 
 
1. इस दिन असुर हरिण्याकश्यप की बहन होलिका दहन हुआ था। प्रहलाद बच गए थे। इसी की याद में होलिका दहन किया जाता है। यह होली का प्रथम दिन होता है।
 
 
2. इस दिन शिव ने कामदेव को भस्म करने के बाद जीवित किया था।
 
 
3. इस दिन कृष्ण ने राधा पर रंग डाला था। इसी की याद में रंग पंचमी मनाई जाती है।
 
4. चौथा त्रैतायुग के प्रारंभ में विष्णु ने धूलि वंदन किया था। इसकी याद में धुलेंडी मनाई जाती है।
 
 
5. पांचवां इसी दिन राजा पृथु ने राज्य के बच्चों को बचाने के लिए राक्षसी ढुंढी को लकड़ी जलाकर आग से मार दिया था।
ये भी पढ़ें
होली 2020 : दिवाली पर ही नहीं, होली पर भी मां लक्ष्मी देती हैं वरदान