webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. होली
  4. rashi anusar rang

किन रंगों से मनाएं रंगीला त्योहार, जानिए 12 राशि अनुसार

होली 2019
रंगों का मदमाता रंगीला पर्व होली 21 मार्च को मनाया जाएगा। 20 मार्च को होली का दहन होगा। आइए जानें रंगों का चयन राशि अनुसार कैसे करें कि साल भर जीवन में शुभता बनी रहे। 
 
मेष एवं वृश्चिक राशि वालों के लिए पीला, नारंगी, हल्के लाल, गुलाबी, केसरिया शुभ हैं।
 
वृषभ व  तुला राशि वालों के लिए सभी चमकीले रंग उपयुक्त हैं। विशेषकर सफेद, नीला, फिरोजी। लाल रंगों का प्रयोग ना ही करें तो उत्तम।
 
मिथुन और कन्या राशि वाले हरा, नीला, फिरोजी और दही में मिले प्राकृतिक रंगों का प्रयोग किया जा सकता है। 
  
कर्क राशि वाले सफेद रंगों का प्रयोग करें व दही, दूध, छाछ में नारंगी, पीले, केसरिया रंगों को डाल कर प्रयोग कर सकते हैं। 
  
सिंह राशि वालों के लिए गुलाबी, नारंगी, सुनहरी, पीले, केसरिया रंगों का प्रयोग लाभप्रद हैं। 
 
धनु तथा मीन राशि वाले नारंगी, फालसाई, पीले, केसरिया रंगों का प्रयोग कर अपनी खुशियों में चार चांद लगा सकते हैं। 
 
मकर-कुंभ राशि वाले जामुनिया, नीले, आसमानी, हरे, फिरोजी रंगों का प्रयोग कर जीवन में प्रसन्नता ला सकते हैं।
ये भी पढ़ें
मीठे और रसीले जीवन का है अरमान, तो इस होली पर हनुमानजी को चढ़ाएं यह पान