webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

हिन्दी कविता : फागुन मदमस्त

Author अशोक बाबू माहौर|
Widgets Magazine
गलियों में 
उड़ रहे गुलाल 
हरे, पीले, लाल 
ओ री सखी मदमस्त। 


 
आंखें मलते 
भर-भर लोटा रंग उड़ाते 
हो रहे सराबोर 
ओ री सखी फागुन मदमस्त। 
 
रंग-बिरंगे नर-नारी 
बाल हुए गुलाल 
ओ री सखी फागुन मदमस्त। 
 
धरती रंगीन 
मानो हो रही बौछार 
अनंत रंगों की आज 
ओ री सखी फागुन मदमस्त। 
 
भूल सभी व्यर्थ व्यथाएं 
लग रहे गले 
बांटते प्यार-मोहब्बत साथ 
ओ री सखी फागुन मदमस्त। 
Read more on : फागुन फागुन का महीना उड़ रहे गुलाल हुड़दंग फागुन का गीत हिन्दी कविता फागुन मदमस्त रंग आंखें फागुनी रंग होली पर कविता होली कविता इन हिन्दी होली 2017 Phagun Poems Aayo Fagun Hindi Nature Poem