webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. होली
  4. holika dahan 2021

Holika Dahan : इस बार कब होगा होलिका दहन, ध्रुव योग में मनेगा रंगों का त्योहार

Holika Dahan 2021
साल 2021 में होली का पर्व आने वाला है। इस बार होली खास मुहूर्त में मनाई जाएगी। इस वर्ष होली कौन से शुभ योग में मनाई जा रही है आइए जानते हैं... 
 
होली रंग-भंग-तरंग और उमंग का त्योहार है। इस दिन सभी एक दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाते हैं। गले मिलकर बधाई और उपहार देते हैं। होली का पर्व स्नेह और सौहार्द के साथ मनाने की परंपरा है। 
 
होलाष्टक 21-22 मार्च से आरंभ होगा और 28 मार्च को होलिका दहन पर इसका समापन होगा। होलाष्टक में आठ दिनों तक शादी विवाह जैसे मांगलिक और शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। 
 
पंचांग के अनुसार होलिका दहन 28 मार्च रविवार के दिन पूर्णिमा की तिथि में किया जाएगा। इस वर्ष होलिका दहन का मुहूर्त 18 बजकर 37 मिनट से 20 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। 
 
विशेष योग 
इस साल होली पर विशेष योग का निर्माण हो रहा है, जिससे होली का महत्व बढ़ गया है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष होली का पर्व 29 मार्च 2021 सोमवार को फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाएगा। होली के पर्व पर ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। पंचांग के अनुसार इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेगा। होली हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है।

इस साल होली के दिन ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा होगा। जबकि मकर राशि में शनि और गुरु विराजमान होंगे। शुक्र और सूर्य मीन राशि में रहेंगे। मंगल और राहु वृषभ राशि, बुध कुंभ राशि और मोक्ष के कारण केतु वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे। अनुमान है कि लगभग 499 वर्ष बाद ऐसे शुभ योग बन रहे हैं। 
ये भी पढ़ें
धुलेंडी और रंगपंचमी पर किस देवताओं को अर्पित करें कौनसा रंग, जानिए