webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. व्रत त्योहार
  3. होली
  4. Holi par romantic shayari

Holi ki romantic shayari : 5 ऐसी रोमांटिक शायरी जो आपकी होली को रंगीन बना दे

holi par shayari
होली के त्योहार पर दोस्तों और रिश्तेदारों को संदेश और शुभकामनाएं देना तो आम बात है, लेकिन कैसा हो जब आप अपने किसी खास को स्पेशल अंदाज में होली के रंगीन त्योहार की शुभकामनाएं दें। हम आपके लिए पेश कर रहे हैं 5 ऐसी रोमांटिक शायरी जो आप इस होली अपने किसी खास को भेज सकते हैं -
 
(1) 
 
नेचर का हर रंग आप पर बरसे 
 
हर कोई आपसे होली खेलने को तरसे 
 
रंग दे आपको सब मिलकर इतना 
 
कि वह रंग उतरने को तरसे....
 
============= 
(2)  
 
होली के रंग बिखरेंगे,
 
संग पिया हम अब भीगेंगे,
 
होली में और भी रंग होगा
 
मेरा पिया जब मेरे संग होगा !!
 
============= 
(3) 
 
खुदा करे हर साल चांद बन कर आए
 
दिन का उजाला शान बन के आए
 
कभी ना दूर हो आपके चेहरे से हंसी
 
ये होली का त्यौहार ऐसा मेहमान बन के आए
 
============= 
(4) 
 
खा के गुजिया पीके भंग
 
लगा के थोड़ा-थोड़ा सा रंग
 
बजा के ढोलक और मृदंग
 
खेले होली हम तेरे संग
 
============= 
(5)  
 
दिलों के मिलने का मौसम है
 
दूरियां मिटाने का मौसम है
 
होली का त्यौहार ही ऐसा है
 
रंगों में डूब जाने का मौसम है