webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. होली
  4. holi ke upay

कर्ज से मुक्ति चाहिए तो आटे का 5 मुखी दीपक होली की आग से जलाएं

होली के उपाय
आटे का 5 मुखी दीपक होली की आग से जलाएं और घोर संकट से मुक्ति पाएं
 
जीवन की हर बाधा दूर करने के लिए होली का यह उपाय परंपरागत रूप से गांवों में खूब आजमाया जाता है। आप भी इसे कर सकते हैं अगर जीवन में किसी शुभ कार्य में बहुत बड़ी बाधा आ रही हो। घोर धन संकट का सामना कर रहे हों तो भी इसे होली की रात आजमाया जा सकता है। 
 
आटे का 5 मुखी दीपक सरसों के तेल से भरें। कुछ दाने काले तिल के डालकर एक बताशा, सिन्दूर और एक तांबे का सिक्का डालें।
 
होली की अग्नि से जलाकर घर से आरती की तरह उतार कर सुनसान चौराहे पर रखकर बगैर पीछे मुड़े वापस आएं तथा हाथ-पैर धोकर घर में प्रवेश करें।
 
अगर आप पर किसी भी प्रकार का कोई कर्ज है, तो होली की रात में इस विशेष उपाय को आजमा कर कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं।
 
ये भी पढ़ें
होली पर खरीदें बताशे, रंग, गोमती चक्र और कौड़ियों समेत ये 20 सामग्री, चमक जाएगी जिंदगी