webdunia

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. Raat Ki Yari Hindi Poem

कविता : रात की यारी

कमीज
मैं अपनी कमीज गंदी करके पहनता हूं।
मैं आज भी चाय ठंडी करके पीता हूं।
 
सुबह की धूप से मेरी मौसिकी नहीं आज भी।
रात की यारी मैं आज भी पक्की करके जीता हूं।
 
न सताया करो देखकर यूं कभी-कभी।
मैं आज भी जेहन में तुमसे कत्ल होकर मिलता हूं।
 
खुश है कि नहीं कोई परिंदा दिल का।
कैसे हो पता, मैं आज भी अपने दिल की कहां सुनता हूं।
आशुतोष झा
ये भी पढ़ें
सुख की खोज में खुशी कहीं खो गई