होली गीत : फागुन मस्त महीना आयो
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
फागुन में करके रखी जतन
होली में घर को आना सजन।
लाची-लवांगी का बीरा लगाऊं,
हाथों से मेरे खाना सजन,
होली में घर को आना सजन।
सोने की थाली में जेवना परोसूं,
रुचि रच भोग लगाना सजन,
होली में घर को आना सजन।
झंझा रे गेंडुवा गंगा जल पानी,
धीरे-धीरे सब पी जाना सजन,
होली में घर को आना सजन।
सब रंगों से सजी है थाली,
सब रंगों से लहलाना सजन,
होली में घर को आना सजन।
फागुन मस्त महीना आयो,
आके मन बहलाना सजन,
होली में घर को आना सजन।