webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

कविता : देश

Author डॉ मधु त्रिवेदी|
Widgets Magazine

 

 
उजालों को सताया जा रहा है, 
अंधेरों को बसाया जा रहा है।
 
गरीबों की बढ़ी मुसीबत सुखद का, 
दिया फिर से हवाला जा रहा है।
 
कटेगा हर जगह पैसा तभी तो,
जरूरत को मिटाया जा रहा है।
 
पलटकर सामना करने लगे जब,
पड़ोसी से चिढ़ाया जा रहा है।
 
पला है मुल्क मेरे ही यहां पर, 
पलटवारे कराया जा रहा है
 
मरे जो देश सीमा पर हमारी,
दिलासा दे संभाला जा रहा है।
 
सदा से शांति का मैं दूत रहा हूं,
मुझे क्यों फिर उछाला जा रहा है।
 
Read more on : कविता : देश भारत देश पर कविता उजाला अंधेरा हिन्दी साहित्य गरीब अमीर पैसा Poem On Desh Poem On India Poems On Indian Culture