webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

पाखी - भर ले अपनी उड़ान

Author रुचि गोयल|
Widgets Magazine
देर न कर जाग तू, भर ले अब उड़ान तू
आग है जो अंदर तेरे, उसको अब जला तू
 
खुद को पहचान तू, 
शक्ति है, तू देवी है, शेरनी है तू, 
अपने अंदर की ताकत से, खुद को जीत ले तू
देर न कर जाग तू, भर ले अब उड़ान तू
 
जननी है, माता है तू, 
सहनशक्तिशाली है तू, 
हर दर्द से लड़कर, खुद को नया जीवन तो दे तू, 
देर न कर जाग तू, भर ले अब उड़ान तू
 
राह दिखाए, सबको चलना सिखाए 
कदम-कदम साथ निभाए तू, 
अब हर बेड़ी को तोड़ कर, एक कदम तो बढ़ा तू
देर न कर जाग तू, भर ले अब उड़ान तू
देर न कर जाग तू, भर ले अब उड़ान तू
Read more on : हिन्दी कविता काव्य संसार पाखी हिन्दी साहित्य उड़ान Kavita Poem Pakhi Kavya Sansar Hindi Poem