webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

हिन्दी कविता : बचपन बचा लो मां

Widgets Magazine

सविता व्यास
दीदी को जो वक्त देती हो
वो वक्त मुझे भी दो न मां
जो उन्हें देती हो
वो मुझे भी दो न मां
 
क्या अच्छा है, क्या बुरा
मुझे भी समझाओ न मां
अच्छे और बुरे स्पर्श का अंतर
मुझे भी बतलाओ न मां
 
मुझसे केवल यह न पूछो कि
खाना ठीक से खाया या नहीं
सारे विषयों में एक्सिलेंट मिला या नहीं
मुझसे किसने कैसी हरकत की
 
ये बात भी तो पूछो न मां
आत्मरक्षा के गुर मुझे भी सीखा दो न मां
गलत बात की शिकायत करूं
ये साहस भी मुझको दे दो न मां
 
अपने दोस्त की हालत देख
बहुत सहम गया हूं मां
इन घृणित दरिंदों के पंजों से
हमारा बचा लो मां....
Read more on : मां बच्चा हिदायत बचपन चिंता ममता हिन्दी कविता Maa Bachcha Kavita Child Bachpan Child Poem Hindi Poem