webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

वर्तमान परिस्थितियों पर कविता : आजादी जो हम में थी....

रामध्यान यादव 'ध्यानी'|
Widgets Magazine

 
 
आजादी जो हम में थी, वह मैं में सिमट गई है,
अपराधी के कर में भइया, बाजी पलट गई है!
 
कामी, लोभी, लंपट है, सरकार चलाने वाले,
धर्मगुरु हैं व्यस्त में, संस्कृति कौन संवारे।
 
अब घर में हम नहीं सुरक्षित, क्या बाहर की बात करें,
बात-बात पर चलती गोली, किसका हम सम्मान करें।
 
रेप, डकैती, हत्या, चोरी, होते सारे दिन में,
सीना ताने घूम रहे वह, छुपे हुए हम बिल में।
Read more on : हिन्दी कविता आजादी जो हम में थी राम रहीम केस आसाराम बापू कांड धर्मगुरु रेप संस्कृति अपराधी डकैती हत्या चोरी Rap Poems Poems About Rap Poetry On Rap Examples Of Rap Poetry