Thu, 2 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. साहित्य आलेख
  4. World Hindi Day 2025 Date, Theme

World Hindi Day 2025 : विश्व हिन्दी दिवस आज, जानें इस दिन के बारे में रोचक जानकारी

World Hindi Day 2025
Vishwa Hindi Diwas 2025: आज विश्व हिन्दी दिवस है। यह दिन प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जाने वाला खास अवसर है, जो पूरी दुनिया में हिन्दी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन का मकसद हिन्दी भाषा को संपूर्ण विश्व में अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में प्रचलित या पेश करके इसके प्रचार-प्रसार के जरिए लोगों को इसको आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना भी है। हिन्दी मात्र एक भाषा ही नहीं यह भारतीय संस्कृति की आन-बान और शान है। हिन्दी दुनियाभर में बोली जाने वाली तीसरी सबसे बड़ी भाषा है, जो कि मंदारिन और अंग्रेजी भाषा के बाद सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली भाषा के रूप में जानी जाती है। इसे जनमानस की भाषा भी कहा जाता है।ALSO READ: विश्व हिन्दी दिवस पर विशेष: लोकमंगल की कामना की भाषा है 'हिन्दी'
 
आइए जानते हैं इस दिन के बारे में खास जानकारी...
 
Highlights
  • विश्व हिंदी दिवस 2025, इतिहास, थीम, महत्व।
  • पहली बार कब मनाया गया था विश्व हिंदी दिवस? 
  • 10 जनवरी 2025 को कौनसा खास दिवस मनाया जाएगा।
विश्व हिंदी दिवस पहली बार कब मनाया गया था: आपको बता दें कि सन् 1974 में महाराष्ट्र के नागपुर में पहली बार विश्व हिन्दी दिवस सम्मेलन का आयोजन किया गया था और इस कार्यक्रम में 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था तथा इंदिरा गांधी, जो कि इस वक्त देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री थीं, उन्होंने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया था। साथ ही पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा में 10 जनवरी 1949 को हिन्दी भाषा का इस्तेमाल किया गया था। 
 
यहां आपको यह भी जानना जरूरी है कि वर्ष 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ही हर साल 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाने की घोषणा की थी। और इसीलिए हिन्दी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया गया था। बता दें कि 14 सितंबर को भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस और 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है। स्वयं महात्मा गांधी ने साल भी सन् 1918 में हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिन्दी भाषा को राजभाषा बनाने पर जोर दिया था।
 
कैसे मनाया जाता है यह दिन: विश्व हिन्दी दिवस के खास मौके पर देशभर में अलग-अलग स्थानों पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा भी इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। तथा हिन्दी भाषा से जुड़े साहित्यकारों द्वारा कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करके हिन्दी साहित्य के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाया जाता है। 
 
बता दें कि दुनिया में बोली जाने वाली सबसे बड़ी तीसरी भाषा हिन्दी है होने के कारण हर साल देश में 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है तथा पूरी दुनिया में फैले हुए हैं हिन्दी भाषी लोग विश्वभर में आज भारत का लोहा मनवा रहे हैं तथा इसको आगे बढ़ाने हेतु अपना योगदान भी दे रहे हैं। हिन्दी भाषा के बोलने वाले देशों की यदि हम बात करें तो बता दें कि भारत के अलावा नेपाल, सूरीनाम, फिलीपींस, मॉरिशस, फिजी, तिब्बत, त्रिनिदाद और पाकिस्तान आदि दुनिया के कई ऐसे देशों में हिन्दी बोलने वाले लोगों की संख्या अधिक हैं। 
 
विश्व हिन्दी दिवस 2025 की थीम क्या है : प्रतिवर्ष दुनियाभर में मनाए जाने वाले विश्व हिन्दी दिवस एक विशेष थीम पर आधारित होता है। और इस वर्ष 2025 में मनाए जा रहे हिन्दी दिवस की थीम या विषय 'हिन्दी: एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज' (A Global Voice of Unity and Cultural Pride) तय की गई है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।