webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. आलेख
  4. Poetess Sujatha Devi passes away

केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कवयित्री सुजाता देवी का निधन

Poetess Sujatha Devi passes away
केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कवयित्री बी सुजाता देवी का शनिवार को तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं। 
 
वह 72 साल की थीं और उनके परिवार में दो बेटे हैं। सुजाता देवी कवयित्री सुगाता कुमारी और दिवंगत हृदया कुमारी की छोटी बहन थीं। सुजाता देवी के पति पी. गोपालकृष्णन का पहले ही निधन हो चुका है। सुजाता देवी कवयित्री होने के साथ ही यात्रा वृतांत भी लिखती थीं और वह राज्य के कॉलेजों में अंग्रेजी प्रोफेसर के रूप में पढ़ाती थीं। 
 
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कवयित्री की मौत पर शोक जताते हुए कहा कि वह अपने कविता संग्रहों और यात्रा वृतांतों के लिए जानी जाती थीं। (भाषा)