webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. साहित्य आलेख
  4. Marathi sahitya

वसंत राशिनकर स्मृति अ. भा. सम्मान घोषित

Marathi sahitya
इंदौर, आपले वाचनालय एवं श्री सर्वोत्तम द्वारा उत्कृष्ट मराठी काव्य कृतियों को दिए जाने वाले वसंत राशिनकर स्मृति अखिल भारतीय सम्मानों की घोषणा कर दी गई है।

संस्था सचिव संदीप राशिनकर ने बताया कि देशभर से आई काव्य संग्रहों की प्रविष्टियों में से निर्णायक मंडल ने लोणार के प्रतिभाशाली कवि विशाल इंगोले की कृति माझ्या हयातीचा दाखला का चयन कविवर्य वसंत राशिनकर स्मृति अ.भा. सम्मान '2020 के लिए किया है।

ज्ञान्तव्य है की इसके पूर्व सर्वश्री रविचन्द्र हडसनकर, दासू वैद्य, गीतेश गजानन शिंदे एवं संजय चौधरी इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित हो चुके है।

उल्लेखनीय काव्य कृतियों को दिए जाने वाले वसंत राशिनकर काव्य साधना अ. भा. सम्मान '2020 के लिए पुणे के प्रा. साईनाथ पाचारणे  की कृति माझ्या वाट्याची लोकशाही मुंबई के डॉ. विजयकुमार देशमुख की कृति राघवशेला ,विनय मिरासे "अशांत "यवतमाळ की कृति इतके जगून कळले, नाशिक के विजय कुमार मिठे की कृति ओल तुटता तुटेना, अकोला के सुरेश पाचकवडे की कृति कधी तरी, धुलिया के प्रभाकर शेळके की कृति ढासळल्या भिंती तथा इंदौर की मेधा खिरे की कृति आठवण का चयन किया गया है। आपले वाचनालय राजेंद्र नगर में निकट भविष्य में होने वाले गरिमामय समारोह में ये सम्मान प्रदान किये जायेंगे। जानकारी संदीप राशिनकर ने दी।

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0