New Year Jokes : श्रीमान 2021 जी सेवानिवृत्त हो रहे हैं
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
आपको यह सूचित करना है कि हमारे प्रिय और जाने-माने सखा श्रीमान 2021 जी इस महीने की 31 वीं तिथि को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
उनकी 12 पत्नियां, 52 बच्चे और 365 नाती-पोते शुक्रवार 31 दिसम्बर को 23.59 बजे उनको महान बिदाई देना चाहते हैं।
यद्यपि, उनके परिवार के सदस्यों ने मुझे आपको सूचित करने के लिए कहा है कि श्री 2021 जी सारी समस्याओं, कोरोना, डेल्टा, ओमिक्रोन, बीमारी, क्षोभ, कुण्ठाओं, असामयिक मृत्यु, एकाकीपन, नैराश्य, विफलता, और तिरस्कार के साथ सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
फिर भी, उनके उत्तराधिकारी - श्रीमान 2022 जी ने मुझे आपको सूचित करने के लिए कहा कि, वह आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, धन-सम्पदा, प्रेम, प्रचुर आशीर्वाद, शांति, खुशी, मुस्कान, समृद्धि के साथ क्षतिपूर्ति करने आ रहे हैं।
भगवान का आशीर्वाद
बधाई !!!