webdunia

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. Mast jokes in Hindi

किसान और पंडित का दमदार चुटकुला : कटोरी में घी

जोक
एक किसान को खेत में टयूबवेल लगवाना था! 
सोचा पंडित जी से पूछ लूं कि पानी कहां होगा?
.
 
पंडित जी ने सारे खेत में घूम कर एक कोने में हाथ रख दिया और बोला कि यहां टयूबवेल लगा लो और 1100 रु. ले लिए...
 
किसान पंडित जी से बोला:  मैं बहुत खुश हूं...आप मेरे घर खाना खाने पधारें, 
 
 पंडित ने सोचा कि 'फंस गई मछली' आज तो...और हां कर दी !
 
 
किसान घर जा कर अपनी पत्नी से बोला," पंडितजी आज खाना खाने आएंगे पकवान बना लें और एक कटोरी
 में नीचे देसी घी और ऊपर चावल डाल देना...
 
 पत्नी बोली : घी तो ऊपर होता है
 
किसान बोला :  आज तू घी नीचे रखना 
 
पंडित जी आ गए और चावल वाली कटोरी देखकर बोले, बेटा इसमें घी तो है ही नहीं !
 
किसान - वाह पंडित,  तन्नै खेत में 250 फुट नीचे का पानी देख लिया...और कटोरी में 2 इंच नीचे घी नहीं दिखाई दिया? 
ये भी पढ़ें
‘क्वॉर्टर’ भी दिया जाएगा : चंदू का चटपटा चुटकुला हंसा देगा आपको