मजा आएगा इस चुटकुले को पढ़कर: विवाह की मजेदार व्याख्या
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो गए हैं। एक आदमी ने विवाह की बहुत ही मजेदार व्याख्या की है, जिसे पढ़कर आप भी चकित रह जाएंगे।
विवाह एक खूबसूरत जंगल है, जहां
बहादुर शेर का शिकार
बिल्लियां करती है...!
विवाह मतलब
अजी सुनते हो, से लेकर ...
बहरे हो गए हो क्या ..... ?????
तक का सफर ...!
विवाह मतलब
तेरे जैसा कोई नहीं...
से लेकर ...
तेरे जैसे बहुत देखे हैं ...
तक का सफर .!!
विवाह मतलब
प्लीज आप रहने दीजिए ...
से लेकर
मेहरबानी करके, आप तो रहने ही दो ...
तक का सफर ...
विवाह मतलब
कहां गए थे जानू....
से लेकर
कहां मर गए थे...
तक का सफर ...
विवाह मतलब
आप मुझे नसीब से मिले हो ...
से लेकर
नसीब फूटे थे, जो तुम मिले...
तक का सफर ...
Married Life / विवाहित जिंदगी
कश्मीर जैसी है
खूबसूरत तो है,
परंतु आतंक बहुत है... ‼️