webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. Latest Joke in hindi

ये है ऐसा JOKE जो आपको अकेले में भी खूब जोर से हंसा देगा : आप तो सुन रहे हैं

jokes
एक बस के एक पुरुष यात्री पर एक महिला यात्री को थप्पड़ मारने का मुक़दमा चल रहा था..
 
जज : "तुमने इसे थप्पड़ क्यों मारा?"
 
यात्री : "जज साहब यह महिला मेरे बगल में बैठी थी.. कंडक्टर टिकट के लिए आया तो इसने बड़ा पर्स खोला, उसमे से मंझला पर्स निकाला, बड़ा पर्स बन्द किया, मंझला पर्स खोला, उसमें से छोटा पर्स निकाला, मंझला पर्स बन्द किया, इतने में कंडक्टर आगे निकल गया.. फिर इसने मंझला पर्स खोला, उसमे छोटा पर्स रखा, मंझला पर्स बन्द किया, बड़ा पर्स खोला, उसमें मंझला पर्स रखा, बड़ा पर्स बन्द किया.. इतने में कंडक्टर फिर आ गया.. महिला ने बड़ा पर्स खोला..
 
जज (खीजकर) : "क्या बड़ा पर्स, मंझला पर्स, छोटा पर्स लगा रखा है "
 
यात्री :  फिर जज साहब, सोचिए आप तो सुन रहे हैं, मैं तो देख रहा था..
ये भी पढ़ें
1 हिन्दी के टीचर को उनकी पुरानी सखी मिली : यह है आज का सबसे रसीला जोक