webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. Latest Joke in hindi

विदेश से भेजी बेटी ने जवान होने की दवाई : यह चुटकुला याद कर के अकेले में भी हंस पड़ेंगे

jokes
विदेश में Study कर रही एक लड़की ने अपने माता-पिता को पत्र लिखा...
 
मेरे प्यारे मम्मी-पापा...
मुझे आप लोगों की बहुत याद आती है!
 
मैं नहीं कह सकती कि मैं घर कब वापस आऊंगी.?
 
लेकिन, फिलहाल कुछ सालों तक तो आने की सम्भावना नहीं दिखती है! मुझे ये सोचकर बड़ा कष्ट होता है कि, जब तक मैं आप लोगों के पास लौट के आऊंगी, तब तक आप लोग बूढ़े हो चुके होंगे!
 
इसलिए मैं इस पत्र के साथ, एक दवा की शीशी भेज रही हूं! इसके सेवन से आप दोनों जवान बने रहेंगे। लेकिन ध्यान रखना, इस दवा की सिर्फ एक बूंद ही लेनी है...  
 
सिर्फ एक बूंद...
 
                                                आपकी प्यारी बेटी...                                              
 
माता-पिता ने लिफाफा खोलकर देखा, तो उसमें सचमुच एक दवा की एक शीशी रखी हुई थी!
 
पति ने पत्नी से कहा : पहले तुम लेकर देखो!
 
पत्नी ने एक बूंद दवा ले ली और चमत्कारिक रूप से उसकी उम्र लगभग...5 साल कम दिखने लगी... 
 
लगभग 2 साल बाद जब बेटी घर लौटी, तो उसने अपनी मां को वैसा ही जवान और सुंदर पाया, जैसा वह छोड़कर गई थी
 
मां की गोद में एक छोटा बच्चा भी था। 
 
मां ने बेटी की दवाई की बहुत तारीफ़ की और उसे बहुत प्यार किया व धन्यवाद दिया
 
बेटी बहुत खुश हुई और फिर उसने पिता के बारे में पूछा.?
 
मां ने बताया : जब मैंने दवा की एक बूंद ली और जवान दिखने लगी, तो तुम्हारे पिता को इतनी जलन हुई, कि वो पूरी शीशी ही उठाकर पी गए।
 
बेटी : लेकिन वो हैं कहां?
 
मां : ये हैं न... मेरी गोद में...