webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. Latest Joke in hindi

गांव और शहर की लड़की ने बनाया अलग-अलग 'शेक' .. आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देगा यह जोक

jokes
सेठ-सेठानी में बहस हो गई.. कि उनके 1 मात्र लड़के के लिए गांव की बहू लाएं या शहर की..??!!
 
सेठानी कहती गांव की लाएंगे.. क्योंकि वह घर का काम संभाल लेगी.. 
 
सेठजी कहते कि वे गंवार होती हैं.. उन्हें  शहर के तौर-तरीके नहीं आते हैं.. 
 
आखिर सेठानी कि जिद पर गांव पहुंचे.. सेठजी ने कहा :-- " बेटी जरा मैंगो शेक ले आओ.. ! "
 
लड़की हां में सिर हिलाकर .. रसोईघर में आ गई.. 
 
4 आम लिए.. तवे पर सेंका.. मसाला डाला और प्लेट मे मैंगो सेंक कर ले आई.. !
 
सेठ-सेठानी इस मैंगो शेक को देखते ही रह गए.. ! 
 
अब सेठजी के कहने पर शहर में लड़की देखने गए.. 
 
सेठानी ने नई बहू की परीक्षा लेने के लिए बोला :
 
" बेटी जरा पापड़ सेंक लाओ.. ! 
 
लड़की किचन में गई.. 4 पापड़ लिए.. मिक्सर में  डाले.. पानी मिलाया और गिलास में भर कर ले आई.. और बोली :
" लीजिए पापड़ शेक.. 
 
छोरा अभी भी कुंवारा ही है.. !!!